फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hate marriages on domestic violence

घरेलू विवाद में फंदे पर झूली विवाहिता

Thu, 03 May 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 03 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hate marriages on domestic violence
कोमल शर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
घरेलू विवाद के चलते दो बच्चों की मां ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के भदोखर गांव निवासी अंबिका प्रसाद की बेटी कोमल शर्मा(26) की दो फरवरी 2012 को किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर कस्बा निवासी सुरेंद्र शर्मा से शादी हुई थी। सुरेंद्र की कस्बा के चौराहे पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। उसके पिता शिवदेव टेंट का कारोबार करते हैं। परिजनों ने बताया कि पिता और पुत्र मंगलवार को काम पर चले गए थे। सुरेंद्र के चचेरे भाई राजेंद्र की पांच मई को शादी है। सुरेंद्र की मां शादी के सामान की खरीदारी करने खागा चली गई थी। घर में कोमल और उसका पांच साल का बच्चा शिवांश व चार माह की बेटी समृद्धि थे।
विज्ञापन


छत पर शिवांश खेल रहा था। शिवांश ने छज्जे से मां को बरामदे की छत पर लगे पंखे के कुंडे से फंदे पर लटकता देखा। पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोगों को बुलाया। उन लोगों ने कोमल को नीचे उतारा। उसे सीएचसी हरदो लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। घटना की सूचना पर मायके पक्ष से पिता व परिजन पहुंचे। चौकी में घटना की तहरीर दी। सूचना पर थानेदार राजीव सिंह और चौकी इंचार्ज शैतान सिंह पहुंचे। थानेदार ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे घरेलू विवाद सामने आ रहा है। शादी के खर्च को लेकर पति से मामूली कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed