फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hanged in the house of another

दूसरे के घर में लगा ली फांसी

Thu, 23 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hanged in the house of another
इसी घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने दूसरे मोहल्ले के एक घर में घुसकर फांसी लगा ली। युवक को लटकता देख उस घर की महिला ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने आत्महत्या की वजह पता चलने और परिजनों के किसी भी कार्रवाई करने से इनकार करने पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि युवक का मानसिक संतुुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठठराही निवासी खालिक का बड़ा बेटा राजन शेख (47) महरहा रोड स्थित राजकीय बस स्टॉप के पास कपड़ों में इस्त्री कर परिवार का गुजर बसर करता था। बताया जाता है कि  कई दिन से राजन का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार की सुबह परिजन उसे चित्तापुर गांव झाड़-फूंक कराने ले गए थे। सुबह 10 बजे घर लौटने के बाद वह कुछ देर घर में रुका और फिर शौच का बहाना बना घर से निकल सीधे पड़ोसी मोहल्ला छिपहटी निवासी राज कुमार प्रजापति के घर में जा घुसा। उस दौरान राज कुमार की पत्नी रानी घर के बाहर कपड़े धो रही थी।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा बंद होने पर उसने चोर घुसने की आशंका पर शोर मचा दिया। शोर सुन खासी तादाद में इलाकाई जुट गए। डॉयल 100 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। दरवाजा न खुलने पर तोड़ा गया। कमरा खुलने पर राजन का शव कमरे के अंदर नायलोन की रस्सी से झूल रहा था। बिंदकी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। चार-पांच दिन से उसने शराब छोड़ रखी थी। राजन के बड़े बेटे इकरार के मुताबिक, अब्बू दिन-भर ऊल-जुलूल बका करते थे कि उन्हें कोई बुला रहा है। कोतवाल ने बताया कि इसी के चलते उसे परिवार के लोग झाड़-फूंक कराने ले गए थे। किसी प्रकार का विवाद इस घटना में सामने नहीं आया है और न ही परिवार ने  किसी प्रकार का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed