फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   haadase mein pita-putr samet chaar kee maut

हादसे में पिता-पुत्र समेत चार की मौत

Wed, 12 Jul 2017 12:33 AM IST
फतेहपुर।
फतेहपुर। Updated Wed, 12 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
haadase mein pita-putr samet chaar kee maut
मझिलगांव चौकी में खड़ी क्षतिग्रस्त कार और सफारी। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अकोढ़िया मोड़ के पास मंगलवार की शाम कार और सफारी में हुई भिड़ंत में कार सवार पिता-पुत्र एवं सफारी सवार आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार महिला ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  हादसे से करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। दुर्घटना की वजह बारिश मानी जा रही है।
विज्ञापन


  खागा कोतवाली क्षेत्र के कुसियारीपुर गांव निवासी रावेंद्र(32) पुत्र रामेश्वर अपने 11 माह के बेटे रौनक का मुंडन कराने पनकी(कानपुर) के हनुमान मंदिर कार से गए थे। कार में रावेंद्र की पत्नी नीलम एवं रिटायर्ड पुलिसकर्मी फूफा प्रेम सिंह यादव(62) व बुआ सियाकली(55) भी सवार थीं। प्रेम सिंह मूल रूप से किशनपुर थाने के मनीपुर सेमरइया गांव निवासी हैं। यह परिवार संग खागा के विजय नगर मोहल्ले में रहते हैं। मुंडन के बाद लौटते समय कार प्रेम सिंह चला रहे थे। वे अकोढ़िया मोड़ पर स्थित कट से घूम रहे थे कि इलाहाबाद की ओर से आई सफारी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन



टक्कर के बाद कार और सफारी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस व इलाकाई लोगों के प्रयास से वाहनों में फं से लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने सफारी सवार आढ़ती कोतवाली के खुशक्तराय नगर निवासी वेद नारायण तिवारी(70) को मृत घोषित कर दिया। सफारी के चालक भैरवा असोथर निवासी मनोज को भी चोट लगी हैं। वेद नारायण इलाहाबाद मुंडेरा मंडी के आढ़ती थे। दूसरी तरफ कार सवार सभी लोगों को हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में चिकित्सक ने रावेंद्र व 11 माह के बेटे रौनक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नीलम, प्रेम सिंह यादव, सियाकली को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में सियाकली ने दम तोड़ दिया। कोतवाल जेपी राय ने बताया कि हादसा बारिश के कारण होने की आशंका है। कार चालक रावेंद्र बारिश के  कारण सफारी को नहीं देख पाए। सफारी चालक को भी कार नहीं दिखी होगी। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed