{"_id":"58e549384f1c1b081a5b3dc0","slug":"furniture-carved-goods-worth-lakhs-from-the-house-of-artisan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर कारीगर के घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्नीचर कारीगर के घर से लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने गए गृहस्वामी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। परिवार के लोग बुधवार को घर वापस लौटकर आए, तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। पुलिस सूचना पर मौके में पहुंची। फिंगर प्रिंट टीम ने घर के फैले समानों का नमूना लिया है।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुरानी चुंगी चौकी इलाका निवासी नेकीलाल विश्वकर्मा फर्नीचर कारीगर हैं। वह परिवार संग साढू अवधेश कुमार विश्वकर्मा के घर चितौरा गांव गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को घर वापस लौटे। घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। सारे कमरों के ताले टूटे पड़े थे।
कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के लॉक तोड़कर सारे माल पर चोरों ने हाथ साफ किया था। घटना में पत्नी की एक जोड़ी पायल, बिछुवा, बेसर, झुमकी, एक अंगूठी, मंगलसूत्र चोरी था। दूसरे बक्से से मां की चांदी के पायल, बिछुवा, सोने की झुमकी, बहन की पायल, बिछुवा, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी और दस हजार रुपये कैश चोरी हुआ है। करीब दो लाख का माल चोर उड़ा ले गए हैं। चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव मौके की जांच करने पहुंचे। इंचार्ज ने फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया।