{"_id":"58efd1b54f1c1b9f36cf8f91","slug":"fundraising-massacre-the-whole-family-will-have-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि हत्याकांड: पूरे परिवार का होगा डीएनए टेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निधि हत्याकांड: पूरे परिवार का होगा डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
निधि हत्याकांड: पूरे परिवार का होगा डीएनए टेस्ट
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
सदर कोतवाली क्षेत्र में रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने पूरे परिवार का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की है। पुलिस परिवार को टेस्ट कराने बुधवार को जिला अस्पताल लेकर गई थी लेकिन सैंपल की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
पुलिस कर्मी डीएनए सैंपल दिलाने के लिए पूरी तैयारी से गए थे। उनके पास कागजात और थर्मस आदि रहा है।
बता दें कि शहर के पीलू तले चौराहे मुनि शिवाला मोहल्ले के बबलू सोनी की बेटी निधि सोनी (बीएससी की छात्रा) नौ मार्च की रात घर से गायब हो गई थी। उसकी पड़ोसी उमेश तिवारी के भूतल से लाश बरामद हुई थी।
पुलिस एक माह बाद भी पड़ताल में ठोस सुराग नहीं जुटा सकी। अब पुलिस ने निधि के ही के परिवार का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की। पुलिस बुधवार को निधि के पिता बबूल सोनी, मां शोभा, भाई रवि, बहन दिव्या सोनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पीड़ित परिवार ने पुलिस कर्मी से डीएनए टेस्ट होने का सबूत मांगा। पुलिस ने टेस्ट के पत्र की प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई। बाद में अचानक पुलिस परिवार को टेस्ट कराने से पहले वापस ले गई।
विज्ञापन
निधि के पिता बबलू सोनी ने बताया कि वह बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर कार्रवाई के लिए तैयार हैं। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि कार्रवाई अधूरी होने की वजह से सैंपल नहीं दिलाया गया है। जल्द ही कार्रवाई पूरी होगी।
इनसेट:
एक लड़की के नाम से छह नंबर
पीड़ित परिवार ने निधि से मोबाइल पर बातचीत होने वाले दस मोबाइल नंबरों को खंगाला है। मोबाइल में एक लड़की के नाम से छह नंबर फीड हैं। एक लड़की के नाम से छह नंबर फीड होना ही संदिग्ध है। इसका मतलब है कि निधि की इन नंबरों में किसी से बातचीत होती रही है और वही शायद उसकी जान लेने में रहा होगा। बाकी दो नंबर अलग-अलग नामों से फीड हैं।
-------