{"_id":"5848573b4f1c1b2434448d14","slug":"fulwamu-the-thief-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलवामऊ से चोर को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुलवामऊ से चोर को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी की रातों में ग्रामीणों की नींद उड़ाने वाले सक्रिय चोरों में पुलिस ने एक शातिर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से एक कानपुर से चोरी बाइक और इलाके में हुई एक घटना का खुलासा किया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
गाजीपुर एसओ सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। शातिरों की तलाश की जा रही थी। फुलवामऊ मोड़ पर बुधवार को एक शातिर के खड़े होने की खबर मिली। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने संदिग्ध को एक बाइक समेत दबोच लिया। बाइक के कागजातों के बारे में पूछताछ की गई। कागजात न दिखा पाने पर सख्ती से पड़ताल की गई। तभी उसने बाइक कानपुर से चोरी करने की जानकारी दी।
आरोपी ने अपना नाम प्रदीप सिंह निवासी फुलवामऊ थाना गाजीपुर बताया है। जांच में बाइक कानपुर के महाराजपुर से चोरी होने का पता लगा। बाइक एक माह पहले आरोपी चुरा लाया था। उसने गांव के अजीत सिंह चौहान के घर से तीन दिसंबर की रात चोरी करना भी कबूल किया है। घर से चोरी कपड़े और रुपयों का गोलक बरामद हुआ है। आरोपी के पास एक किलो दो सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। एसओ ने बताया कि बाकी चोरी की घटनाओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी अकेले ही घटनाओं को अंजाम देता था।