फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for monetary murderd elder brother

रुपयों के लिए बड़े भाई को मार डाला

Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
रुपयों के लिए बड़े भाई को मार डाला
रुपयों के लिए बड़े भाई को मार डाला Updated Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
for monetary murderd elder brother
sp questioning villagers - फोटो : अमर उजाला
जमीन बेचने और रुपये देने से मना करने पर युवक ने रविवार की रात बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। भाभी पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गई। मौके  पर कुल्हाड़ी फेंक कर हत्यारोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष अनूप सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सास और देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सास को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

घटना मलवां थानाक्षेत्र में बरौरा के मजरे जैनपुर गांव में हुई है। गांव निवासी स्व. लखन पटेल के चार बेटे हैं। पिता की मौत के बाद पैतृक तीन बीघे जमीन पिता की मौत के बाद मां और चारों बेटों के नाम दर्ज हो गई थी। दो बेटे मंगा और सर्वेश की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर का बेटा दीपक उर्फ बड़का पटेल (35) खेतीबाड़ी का काम देखता था। छोटा भाई महेंद्र उर्फ सिटिल्ली कामकाज में हाथ बंटाता था। दीपक की पत्नी चंद्रवती ने पुलिस को बताया कि देवर सिटिल्ली शराब और जुए का लती है। उसने अपनी, जेठ मंगा और सास ममता देवी के हिस्से की जमीन बेच डाली। अब उसके पति दीपक पर अपने हिस्से की जमीन बेचकर पैसा देने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता था। दीपक जमीन बिक्री को तैयार नहीं था। चंद्रवती ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। सिटिल्ली ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। रात में खाना खाने के बाद दीपक दरवाजे पर सोने चला गया था। नींद न आने के कारण वह पति के पास ही बैठी थी। रात लगभग एक बजे सिटिल्ली कुल्हाड़ी लेकर आया और दीपक की गर्दन पर हमला कर दिया। विरोध पर देवर ने उस पर भी वार किया, लेकिन वह बच गई। देवर कुल्हाड़ी फेंक कर भाग निकला। महिला ने सास ममता देवी पर सिटिल्ली को शह देने का आरोप लगाया है। हत्यारोपी सिटिल्ली की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। दीपक की पत्नी चंद्रवती और दो बेटी गुड़िया(4), नेहा (2) रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed