फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Following the theft of millions of former block chief's house

पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर लाखों की चोरी

Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Following the theft of millions of former block chief's house

पूर्व ब्लाक प्रमुख खजुहा राज प्रिया चौहान के घर से

विज्ञापन
चोर लाखों के जेवरात व 10 हजार रुपये चुरा ले गए। पूर्व प्रमुख का परिवार घर में ताला बंद कर तीन दिन पहले गांव गया था। रविवार को घर आने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख राज प्रिया चौहान मूलत: बिंदकी तहसील के बिंदौर गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल वह शहर के शकुन नगर में परिवार के साथ रहती हैं।

राज प्रिया के पति भूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह पत्नी व बच्चों के साथ जरूरी काम से गांव गए थे। रविवार रात साढ़े 10 बजे वह परिजनों के साथ घर लौटे।

मुख्य गेट का ताला खोलकर जब अंदर पहुंचे तो दोनों कमरों के ताले टूटे पड़े थे और एक कमरे में रखी अलमारी से चोर 40 तोला के सोने के दो हार, सात तोले की दो अंगूठी, तीन तोले की जंजीर, तीन तोले की चार जोड़ा झुमकी व टाप्स, चार तोले की चार सोने की चूड़ियां, एक बेदी व दो मंगलसूत्र, चांदी की चार पायल व साढ़े 400 ग्राम की हाफ पेटी व लॉकर में रखे 10 हजार रुपये नगद ले गए।

भूप की माने तो कम से कम 40 से 45 लाख की चोरी हुई है। उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास में चोरी की सूचना पर 11 बजे के आसपास शहर कोतवाल आरके पांडेय मौके पर पहुंचे।

पुलिस को आवास के फ्रंट साइड की पांच फुट की दीवार पर पैरों के निशान मिले। इसके अलावा मौके से तीन से चार फुट की चार लोहे की सरिया, एक पेचकस व एक वसुली बरामद हुई है।

पड़ताल के बाद पुलिस दोनों कमरों के तोड़े गए ताले साथ ले गई। कोतवाल आरके पांडेय ने इलाकाई पुलिस को सुरागकशी के लिए लगा दिया है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख राज प्रिया चौहान के घर को चोरों ने दूसरी मर्तबा निशाना बनाया। मौजूदा समय में शकुन नगर में रहने वाली राज प्रिया इससे पहले शहर के जयराम नगर इलाके में रहती थीं।

वर्ष 2011 में चोरों ने जयराम नगर में चोरी की थी। इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ। वह चोरी भी करीब 50 लाख रुपये की थी। बता दें कि जयराम नगर में जब चोरी हुई थी तब भी यह परिवार सहित बाहर गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed