फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fireworks life after beating of Barati

बारातियों की पिटाई के बाद गई आतिशबाज की जान

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fireworks life after beating of Barati
people gather in village. - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। बारातियों की पिटाई से बेहोश आतिशबाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने पर जहर की आशंका में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आतिशबाज ने शराब भी पी रखी थी। फिलहाल पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार रात की यह घटना हुसैनगंज थाने के रसूलपुर गांव की है। थरियांव थाने के सुंधवा गांव के मेवालाल का पुत्र वीरेंद्र लोधी (40) उधन्नापुर के आतिशबाजों के यहां काम करता था। वह सोमवार शाम मलवां थाने के शिवबक्स का पुरवा मजरे भदवा गांव निवासी विजय उर्फ कल्लू की बारात में आतिशबाजी छुड़ाने गया था। बारात के रसूलपुर पहुंचने पर अगवानी के दौरान किसी बात पर उसका बारातियों से विवाद हो गया। कुछ बारातियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


गांववालों ने कई बार यूपी 100 को घटना की सूचना दी, पर पुलिस नहीं आई तो थाने में सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस आई। इस बीच वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरेंद्र के मरने की जानकारी होते ही बाराती भाग गए। पुलिस की सूचना पर वीरेंद्र के पिता मेवालाल और चाचा कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोटों के निशान तो मिले हैं, पर मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। अब बिसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी राजरानी, तीन बेटे चंद्रभूषण (12) , जय सिंह (8), शिवशंकर (6) और एक बेटी सोमवती (3) को छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed