फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Speeding bike hits nine-year-old girl.

Una News: तेज रफ्तार बाइक ने नौ वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर

Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Speeding bike hits nine-year-old girl.
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के अलोह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नौ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने बच्ची के परिजन की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नियामत अली निवासी अलोह ने बताया कि 20 अगस्त शाम करीब 4:30 बजे उनकी पड़ोसी नौ वर्षीय शिवानी अपनी मां मनू बेगम के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान भरवाईं की ओर से तेज रफ्तार काले रंग की बाइक आई और बच्ची को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर लगने से शिवानी सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल अंब पहुंचाया। शिकायतकर्ता बाइक का नंबर नहीं पढ़ सका। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed