फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire caused by a short circuit , home and shop burn

शार्ट सर्किट से लगी आग, घर व दुकान जली

Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by a short circuit , home and shop burn

मलवां विकास खंड के औंग कस्बे में रविवार को  शार्ट शर्किट से एक मकान और

विज्ञापन
कपड़े की दुकान जल गई। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था।

औंग कस्बा निवासी शिव सहाय पटेल का तीन मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। थोड़ी देर में ही नीचे कपड़े की दुकान भी लपटों की चपेट में आ गई।

चीख-पुकार से अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें ऊंची उठती देख कस्बेवासियों में हड़कंप मच गया। तमाम कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची।

जिस पर दमकल कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में गृहस्वामी के एक लाख रुपये नगद सहित करीब पांच लाख का सामान जलकर बर्बाद हो गया।

अग्निकांड के समय शिवसहाय की पत्नी पूजा कस्बे में ही स्थित अपने दूसरे मकान पर गई हुई थीं। शिवसहाय नीचे कपड़े की दुकान में व्यस्त थे। यही वजह थी कि शुरुआती दौर में आग की भनक उन्हें नहीं लग पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed