{"_id":"5aa0305d4f1c1bd8548b4bad","slug":"father-kills-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को चाकू से गोद डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को चाकू से गोद डाला
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
शंभू रैदास। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
जेवरात बनवाने की रकम को लेकर मां से झगड़ रहे पिता पर बेटे ने बुधवार की भोर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में उसे नजदीकी हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चांदपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। देर शाम अंतिम संस्कार करा दिया गया। गांव में पुलिस तैनात है।
चांदपुर थाने के मेढ़ापाटी गांव निवासी शंभू रैदास (55) नासिक (महाराष्ट्र) के अकोला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके बेटे मंगेश की 24 फरवरी को शादी हुई थी। शंभू के छोटे भाई की पत्नी शशि किरण ने बताया कि जेठ ने बहू को शादी में जेवरात बनवाने के लिए जेठानी शोभा को 80 हजार रुपये भेजे थे। शादी में जेठानी को जेवरात नहीं बनवाए थे। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे से चार के बीच जेठ के घर विवाद होने की आवाज आई। वह मौके पर पहुंची तो जेठ से विवाद के बारे में पूछा। जेठ ने बताया कि उसकी बहू मायके से बिना जेवरातों के लौटकर आई है। उसने जो रुपये जेवरात बनवाने को भेजे थे, उनका हिसाब भी नहीं मिल रहा है।
शोभा ने रुपये कहां खर्च किए हैं, इस संबंध में पूछ रहा हूं्। इसी विवाद के दौरान भतीजा मंगेश कमरे से बाहर निकला। वह पिता से झगड़ने लगा। चारपाई के पास रखे चाकू से पिता की पीठ में हमला कर दिया। कई वार से जेठ लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की सूचना पर यूपी 100 व 108 एंबुलेंस पहुंची। घायल को पास के जिला अस्पताल लाया गया, जहां सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसओ विद्याराम यादव ने बताया कि उनके पास हमीरपुर कोतवाली से सुबह करीब आठ बजे इलाज दौरान मौत होने की खबर आई थी। आरोपी मंगेश को हिरासत में ले लिया गया है। देर शाम को शव घर पहुंचा। पुलिस तैनाती के बीच ग्रामीणों ने यमुना किनारे शव का अंतिम संस्कार किया है।