फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers in debt dipped into the well sprung, death

कर्ज में डूबा किसान कुएं में कूदा, मौत

Tue, 03 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers in debt dipped into the well sprung, death
कुएं से किसान को निकालने की कोशिश करते ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अमौली(फतेहपुर)। घर में कर्जदार के कुंडी खटखटाकर वापस जाने के आधे घंटे बाद परेशान किसान ने कु एं में छलांग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। कु एं में जहरीली गैस फैली होने से लगभग छह घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया पर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के गौराही मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, यहां के श्यामलाल पुत्र गोपनाथ प्रजापति के पास डेढ़ बीघा पट्टे के खेत हैं। श्यामलाल ने दो किसानों की 12 बीघा खेत बटाई में ले रखे थे। ओलावृष्टि में फसल बर्बाद हो गई। दोपहर को घर में मोहल्ले का ही एक शख्स अपना उधार मांगने श्यामलाल के दरवाजे गया था।
विज्ञापन


श्यामलाल के घर में न होने की बात कहकर पत्नी देवकी ने टरका दिया। इसके आधे घंटे बाद श्यामलाल ने घर से बीस मीटर दूर स्थित सूखे कुएं में छलांग लगा दी। घटना से हड़कंप मच गया। पिता गोपनाथ ने बताया कि पैदावार में कतराई देने के बाद बेटेके पास लगभग 30 किलो गेहूं और भूसा बचा था। उसके खाद और बीज तक की रकम नहीं निकल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा लेनदेन उधार पड़ा था। फसल के आसरे में भी कई लोगों से कर्ज ले रखा था। साल भर खाने के लिए भी अनाज नहीं था। इसी वजह से कुएं में छलांग लगाई है। एसओ ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि  कुएं में जहरीली गैस के चलते कोई भीतर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

जिन लोगों ने हिम्मत जुटाई भी उन्हें बीच रास्ते से ही घुटन के चलते बाहर निकलना पड़ा। रात लगभग पौने दस बजे श्यामलाल को फायर ब्रिगेड की टीम ने बाहर निकाला। इसके लिए टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कुएं में पंखा चलाया। जब इत्मीनान हो गया कि अब जहरीली गैस नहीं बची तो मास्क पहनकर फायर ब्रिगेड कर्मी कुएं में उतरे और किसान को बाहर निकाला।

तुरंत एंबुलेंस से किसान को सीएचसी भेजा गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि किसान की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed