फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers hit by the broken line, death

टूटी लाइन की चपेट में आया किसान, मौत

Thu, 08 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers hit by the broken line, death
युवा किसान की मौत के बाद दरवाजे पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक युवा किसान की बुधवार बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसा गोबर फेंकने जाते वक्त टूटी लाइन पर पैर पड़ने से हुआ। पड़ोसी ने यह लाइन सबमर्सिबल चलाने के लिए गलत तरीके से ट्रांसफार्मर से तक जोड़ा था। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तबतक  किसान की मौत हो चुकी थी। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



यह हादसा चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव में सुबह लगभग सात बजे हुआ। किसान शिवपाल कुशवाहा का छोटा बेटा रामजी (24) खेती में बराबर का हाथ बंटाता था। वह रोज की तरह सुबह गोबर फेंकने के लिए गांव के बाहर जा रहा था। घर से महज 100 मीटर दूर जमीन पर गिरे बिजली के तार से जा टकराया। इस समय लाइन पर करंट दौड़ रहा था। टूटा तार पैर में उलझने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। चीख सुनकर आसपास के घरों से लोग निकल आए।
विज्ञापन



जब तक लाइन से अलग करने के लिए दौड़ते, किसान की जान जा चुकी थी। चांदपुर एसओ चिंरजीव मोहन ने बताया कि जिस लाइन से हादसा हुआ है, वह शिवपाल के ही पड़ोसी के घर को गई है। गांव में लो वोल्टेज की समस्या से वह इसी सीधे ट्रांसफार्मर से खींच कर ले गया है। मंगलवार की रात यह लाइन कतिपय कारणों से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी चपेट में आकर रामजी की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलती है तो संबंधित लाइन खींच कर ले जाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed