फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Entered the house raped schoolgirl

घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 30 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Entered the house raped schoolgirl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो प‌िक
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर परिजनों ने आरोपी की दबोच कर पिटाई कर दी। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। मामला दो संप्रदाय का होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पंद्रह वर्षीय पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है। वह अपने घर के बरामदे में परिवार संग अलग चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे पड़ोसी युवक गेट फांदकर घर में घुसा। आरोपी सो रही छात्रा के पास पहुंचा। सोते वक्त ही उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने छूटते ही चीख पुकार मचाई। शोर सुनकर परिजन जागे और आरोपी को भागते वक्त पकड़ लिया गया। परिजनों ने आरोपी की पिटाई भी की। किसी तरह से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की खबर गुरुवार को गांव में फैल गई। इससे दोनों वर्गों के बीच तनाव के  हालात पैदा हो गए। सूचना पर एसएचओ एके गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मियों ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी बीए का छात्र है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की गश्त जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed