{"_id":"46081d508939aa2a44c2b2c5b6363f19","slug":"dowry-death-beaten-pregnant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती को पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए गर्भवती को पीटा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के कंधरपुर गांव में दहेज के लिए गर्भवती महिला को उसके ससुराल में पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। शुक्रवार को फतेहपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को मृतका मोनी देवी (30) के भाई सौनाखेड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र राम किशोर ने रिपोर्ट में लिखाया कि उसने बहन की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र जयनारायन से नौ दिसंबर 2012 में की थी। शादी के दौरान ससुराल वालों की हर मांग को पूरा किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही मोनी की सास सरोज, नंद गीता व पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे आए दिन मोनी को मार पीटकर प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
20 जून को पति, सास, नंद ने उसे जान से मार डालने की नियत से लाठी डंडाें से मारते हुए मरणासन्न हालत में कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर वह कंधरपुर पहुंचा और अपनी बहन की हालत गंभीर देख उसे फतेहपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बकेवर ने बताया की मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।