{"_id":"58ced7264f1c1be5431a1b6c","slug":"dodge-the-chain-puller-s-smack-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन खींचने वाले स्मैक के लती को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन खींचने वाले स्मैक के लती को दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचिंग का आरोपी
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आनंदपुरम कालोनी में शनिवार शाम महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। आरोपी ने स्मैक की लत पूरी करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। उसका कोई पहले का आपराधिक इतिहास नहीं मिला। मिर्च का पैकेट उसने लूट के दौरान फंसने पर फेंकने के लिए ही खरीदा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी सुनीता के गले से शनिवार शाम बाइकर्स ने चेन खींच ले जाने की कोशिश की थी, जिसमें सुनीता घायल हो गई थीं। लूट का आरोपी भागते वक्त बंद गली में फंस जाने से बाइक छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छूटी बाइक के सहारे तफ्तीश शुरू की। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि पुलिस बाइक मालिक शमसाद निवासी बाकरगंज तक कागजातों के सहारे पहुंचे। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक मसवानी निवासी नसीम कुरैशी मांग कर ले गया था।
पुलिस ने नसीम के घर में छापेमारी की। वहां से वह भाग चुका था। उसे रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया गया। आरोपी ने लूट के प्रयास के बारे में बताया है कि वह काफी दिनों से स्मैक का लती है। उसके पास रुपये नहीं थे। तभी उसने शिकंजी का ठेला लगाने वाले शमसाद से एक काम के बहाने बाइक ली थी।