फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Do not put the helmet The lost of life

हेलमेट न लगाने से गवां दी जान

Sun, 06 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Do not put the helmet The lost of life

कौशांबी जिले के शमसाबाद से शादी समारोह में शामिल

विज्ञापन
होकर उन्नाव जा रहे बाइक सवार शनिवार की दोपहर एंबुलेंस में अचानक ब्रेक मारने से जा घुसे। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उन्नाव जिले के भगवंतनगर निवासी कल्लू (45) व देशराज (40) निवासी गंगाघाट मजदूरी करते थे। वह ठेकेदार राजू निवासी शमसाबाद जिला कौशांबी के घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले गए थे।

शनिवार को वह वापस गांव लौट रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचे, तभी आगे जा रही सरकारी एंबुलेंस अचानक दाहिनी ओर आई और चालक ने ब्रेक मार दिया।

जिससे अनियंत्रित होकर बाइक एंबुलेंस में जा घुसी। हादसे में घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं देशराज को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed