फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dedh saal baad bhee giraphtaar nahin hua maastaramaind

डेढ़ साल बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ मास्टरमाइंड

Thu, 13 Jul 2017 12:06 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
dedh saal baad bhee giraphtaar nahin hua maastaramaind
Demo pic
 सुल्तानपुर घोष थाने के खजुरिहापुर में चिटफंड कंपनी चलाने वाले हमारा मिशन संस्था के मास्टरमाइंड राजेश मौर्य व उसके साथियों को डेढ़ साल बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ितों ने डीएम से मिलकर आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


खजुरिहापुर गांव में हमारा मिशन संस्था के डायरेक्टर राजेश मौर्या ने दस-दस हजार रुपये जमा कराकर कई गुना रकम वापस देने के बहाने से करोड़ों की ठगी की थी। करीब छह महीने तक गांव में संस्था संचालित रही। इसके बाद राजेश मौर्या, पत्नी, भाई एक चाचा के साथ भाग निकला था। ठगी के शिकार तमाम ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। कई लोगों की सदमे में मौत हो चुकी है। एफआईआर के बाद आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। पीड़ित राघवेंद्र सिंह, सुशील, अशोक कुमार, करन सिंह, सनी मौर्य, राजेश ने बुधवार को खागा में बैठक की।
विज्ञापन


वादी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा चुकी है। अब वह डीएम से मिलेंगे। न्याय नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन करेंगे। एसओ हेमंत श्रीज्ञान दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed