फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of a woman by crushing tractor

ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की मौत

Sat, 15 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर। Updated Sat, 15 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Death of a woman by crushing tractor
सड़क दुर्घटना साइन
फतेहपुर।
विज्ञापन

जंगल से घर लौट रही महिला को गुरुवार रात गांव के ही एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और शव को कब्जे में लिया।

भैरमपुर गांव निवासी मदन लोधी की पत्नी केवलपति(40) रात को गेहूं कतराई के बाद घर लौट रही थी। गांव किनारे रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। केवलपति गिरी तो पहिए की चपेट में आ जाने से कुचल गई। लोग पहुंचे तो मौत हो चुकी थी और चालक भाग चुका था। पुलिस से ग्रामीणों ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब दो घंटे तक पुलिस गांव में मौजूद रही। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि केवलपति का एक बेटा रोहित लाल और चार अविवाहित बेटियां मनीषा, शशि, सुधा व निशा हैं। बड़ी बेटी के लिए इन दिनों रिश्ता तलाशा जा रहा था। घटना से बच्चों में कोहराम मचा रहा। परिजनों ने दुर्घटना जान बूझकर करने का भी आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज छविनाथ सिंह ने बताया कि विवेचना में यदि आरोप सही पाया गया तो धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed