{"_id":"5aec9dc14f1c1b62098b838e","slug":"death-35-injured-in-trolley-overturn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से मासूम की मौत, 35 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली पलटने से मासूम की मौत, 35 घायल
fatehpur
Updated Fri, 04 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
रोती बिलखती बदहवास मां अनीता व परिजन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। शादी के बाद की रस्म पूरी करने बक्सर चंद्रिकन घाट जा रहे परिवार से भरी ट्रैक्टर ट्राली शुक्रवार दोपहर पलट गई। दुर्घटना में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। करीब 35 लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत नाजुक देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कागार मोड़ - उन्नाव मार्ग पर हुआ। जाफरगंज थाने के बडवां गांव निवासी ओम प्रकाश सोनकर के बेटे श्यामू की 11 मई 2017 को शादी हुई थी। परिवार में एक साल के अंदर नदी में मौर सेराने की रस्म होती है। उसी रस्म में परिवार, पड़ोसी व रिश्तेदार समेत करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्राली से चंद्रिकन घाट जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूधी कागार गांव के बाहर मोड़ पर चढ़ाई में चालक ने ट्रैक्टर अचानक मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर का पहिया पीछे ट्राली में टकराया और ट्राली पलट गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर जाफरगंज थाना क्षेत्र के अजय सोनकर का पांच साल का बेटा दिव्यांशू उर्फ गुड्डू दबकर मर गया। वह बाबा बाबू के साथ जा रहा था। घायलों को एंबुलेंस से गोपालगंज पीएचसी भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद करीब 35 लोग को जिला अस्पताल लाया गया। बाद में तीन को कानपुर हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन
इनसेट-
ये घायल हुए
बडवां गांव निवासी श्यामू सोनकर व उसकी पत्नी सुधा देवी, मां भूरी देवी, भाई रामू व उसकी पत्नी गुडिय़ा, कमलेश (रेफर हैलट), रमेश की पत्नी रीना व पुत्री रेनू, वीरेंद्र की पत्नी केवलपति, अरुण की पत्नी रीमा, परसन की पत्नी फूलमती, राकेश की बेटी रेनू, रमेश की पत्नी कमला, सुरेंद्र की पत्नी नीता देवी (रेफर), कल्लू की पत्नी केशकली, दूसरे कल्लू की पत्नी शांति देवी, दयावती (रेफर), कांती देवी, सुशील की पत्नी नीलम, शिवकरन की पत्नी रन्नो, राकेश का बेटा बेटू, रमेश की पत्नी पूजा, रामआसरे की पत्नी संगीता, कुलदीप की पत्नी सीता, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाराती नगर निवासी रामचंद्र की बेटी दीपांजलि, राकेश की पत्नी सुखरानी (रेफर), धर्मेंद्र की पुत्री चांदनी, जाफरबाद निवासी हीरालाल का बेटा अंकित, मलवां थाने के बेहटा निवासी रामचंद्र की पत्नी रामादेवी समेत 35 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
फर्श पर रखे स्टे्रचर में लेटी घायल महिला भूरी देवी
जिद के चलते बाबा संग आ गया था पौत्र
मां बोली, बेटा रुक जाता तो बच जाती जान
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा। हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोग जब पीएचसी पहुंचे तो बाबू अपने पौत्र के शव को गोद में लेकर माथा पीटने लगा। मां बदहवास होकर गिर पड़ी।
मासूम दिव्यांशु कार्यक्रम आयोजक श्यामू सोनकर का रिश्ते में भतीजा था। दिव्यांशु के पिता अजय और श्यामू चचेरे भाई हैं। पीएचसी में मां अनीता ने कहा कि उसने बेटे को जाने के लिए मना किया था। वह सुबह से तैयार घूम रहा था। वह बाबा का दुलारा था। इसी वजह से बाबा के साथ जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। उसे ससुर बाबू अपने साथ ले आए थे। दिव्यांशु तीन भाइयों में साहिल, लोकेंद्र से छोटा था। उसके पिता मध्यप्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
इनसेट--
रस्म निभाने लौटा था श्यामू
श्यामू सोनकर ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी के मई से एक साल पूरे होने थे। इसी वजह से घरवालों के बुलावे पर 27 अप्रैल को गांव आया था। खुशी की रस्म पूरी होने से पहले माहौल मातम में बदल गया। उसके परिवार के कई घायल हो गए।
इनसेट-
अस्पतालों में रही अफरातफरी
बड़ी दुर्घटना होने पर जिले के स्वास्थ्य महकमे के कामकाज पर हमेशा अंगुलियां उठती हैं। पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल दिखा। फर्श में लेटकर लोग कराहते रहे। ंकरीब आंधे घंटे की लतीफी में एंबुलेंस पहुंची। पीएचसी में घायलों को बाहरी लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया। स्ट्रेचर में ुलदे मरीजों को उतारने वाले नहीं थे।
पैदल शादी समारोह से जा रहा था घर
खागा। शादी समारोह से वापस घर जा रहे युवक को गुरुवार रात ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।
खागा कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ला निवासी शिवकुमार द्विवेदी का बेटा शिवम (25) गुरुवार की रात कस्बे में एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। वह देर रात को वापस घर जा रहा था। हाईवे पर नवीन मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान मौत हो गई। छोटे भाई शुभम ने बताया कि उसका बड़ा भाई अविवाहित था। घटना से मां रन्नो देवी व बिट्टी रो रो कर हाल बेहाल है। उन लोगों को घटना की सूचना मौत के बाद दी गई। उन्हें वक्त पर सूचना मिल जाती तो शायद जान बचा लेते। कोतवाल एके राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-------------------