फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cut by train

पति से नोकझोंक के बाद ट्रेन से कट मरी

Wed, 15 Apr 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cut by train

मलवां थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से विवाद के बाद सोमवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


चंपतपुर गांव निवासी सोनी देवी (30) पत्नी अवधेश का रविवार को आपस में किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ। कलह के बाद घर का चूल्हा नहीं जला था। सोमवार शाम को घर का कामकाज निपटाने के बाद खेत पर गई। खेतों की कटाई के दौरान ही वह अचानक लापता हो गई। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के किनारे खेतों पर उसका क्षत-विक्षत हालत में शव की उन्हें जानकारी मिली। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव देखकर अंदाजा लगाया कि वह ट्रेन के आगे कूद गई होगी। ट्रेन से टकराने के बाद उछलकर खेतों में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति अवधेश ने बताया कि दो दिन पहले विवाद से पत्नी नाराज थी लेकिन सोमवार को सब सामान्य हो गया।  तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना के बाद से बच्चों का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed