फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cracked when firing revolver in hand

फायरिंग करते वक्त हाथ में ही फटा तमंचा

Mon, 02 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cracked when firing revolver in hand
फाइल फोटो

फतेहपुर। नए साल की रात में मामूली कहासुनी में ही खेसहन गांव के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। असलहे निकल आए। एक फायर मिस और दूसरे फायर में युवक के हाथ में ही तमंचा फट गया। उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद वहां से उसे हैलट भेजा गया। इधर, पुलिस की जांच में मामला तमंचा फटने का निकला। इस पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उस पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव का है। गांव के राम खेलावन उर्फ खेल्ला का बेटा सुनील दुबे व झुंडी अगिभनहोत्री के बेटे सोनू के बीच रविवार रात झगड़ा हुआ। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी जाने लगी। बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष घर चल गए। ग्रामीणों के मुताबिक रात लगभग साढ़े 11 बजे सोनू और सुनील दोनों पक्ष के लोग बाहर निकल आए। उनके हाथों में असलहे भी थे। मारपीट होने लगी। लोग दहशत में घरों से छिपकर नजारा देखने लगे। एक फायर मिस हुआ फिर दूसरे फायर में सुनील चीखने लगा। उसके हाथ की गदेली फट गई थी। उसे लहूलुहान देख परिजन व ग्रामीण दौड़े। मामला तूल पकड़ चुका था, इससे बवाल कर रहे युवक भाग निकले। पुलिस को सूचना देकर लहूलुहान सुनील को सीएचसी फिर ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खेल्ला पक्ष ने आरोप लगाया कि सोनू के पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायर कर सुनील को घायल किया है। वे उसकी जान लेना चाहते थे। दूसरी ओर झुंडी अग्निहोत्री पक्ष का आरोप था कि मारपीट में अपने ही तमंचे के फटने से सुनील घायल हुआ है। दूसरी ओर एसओ सुभाष यादव का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी, लेकिन मामला फायरिंग का था। इस वजह से वह रात में ही जांच करने गांव पहुंचे। वहां का हाल देख शक हुआ। इसके बाद हैलट पहुंच गए। बकौल एसओ हैलट से सुनील अपने को डिस्चार्ज करा रहा था। इसी बीच पहुंच जाने से उसका बयान लिया गया। हथेली की इंजरी और हालात पर सवाल से वह टूट गया और बताया कि फायरिंग में उसका ही तमंचा फटने से यह हाल हुआ। एसओ ने बताया कि घटनास्थल से क्षतिग्रस्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहले भी जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल जा चुका है। अब इस घटना में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed