{"_id":"591f46d34f1c1bd529f250d1","slug":"corpse-operator-found-in-a-watery-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे में मिला नलकूप ऑपरेटर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरे गड्ढे में मिला नलकूप ऑपरेटर का शव
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 20 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह गांव में शुक्रवार सुबह नलकूप आपरेटर का शव पानी भरे गड्ढे में पाया गया। वह रात में घर से निकले थे। परिजनों के संदेह जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाने के अयाह गांव निवासी फूल सिंह(45) बिंदकी कोतवाली के गोकुलपुर गांव में सिंचाई विभाग में नलकूप आपरेटर थे। गुरुवार रात लगभग आठ बजे वह घर से निकले थे। न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह ग्रामीणों की नजर गांव किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ी जहां फूल सिंह पड़े थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पति का शव देखकर पत्नी रामा देवी व दोनों बेटे मनोज, विनोद बदहवास हो गए।
परिजनों को फूल सिंह के साथ अनहोनी होने का शक है। एसओ रमेश पटेल का कहना है कि नलकूप आपरेटर शराब पीते थे, हो सकता है नशे में पानी भरे गड्ढे में गिर गए हों। बेटे मनोज की तहरीर ले ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।