{"_id":"d7fc34873d1a5e0d85c6c226ba1f20f9","slug":"cops-suspended-was-in-collusion-with-the-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही सस्पेंड, लुटेरों से थी मिलीभगत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही सस्पेंड, लुटेरों से थी मिलीभगत
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौरी टोल प्लाजा में
विज्ञापन
वाहनों से तमंचे के बल पर वसूली करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने में
सिपाही देवेंद्र बहादुर सिंह को एसपी ने रविवार रात सस्पेंड कर दिया।
पुलिस कप्तान कलानिधि नैथानी ने बताया कि शनिवार रात डेढ़ बजे टोल प्लाजा के पास गांव बड़ौरी निवासी प्रेम बहादुर का बेटा लाला पटेल उर्फ जीतेंद्र कुमार व नितिन कुमार, राम गोपाल का बेटा रोशन पटेल व बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव हसोलेखेड़ा निवासी गंगालाल सोनकर का बेटा धर्मेंद्र सोनकर तमंचे लाठी-डंडों के बल पर ट्रकों को रोककर चालकों से लूटपाट कर रहे थे।
तभी सूचना पाकर थानाध्यक्ष अभय नारायण तिवारी व चौकी इंचार्ज सनुज यादव पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस देख लूटपाट कर रहे युवक भागने लगे। घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया।
बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से आठ देशी बम, 315 बोर का कंट्री मेड पिस्टल, कारतूस बरामद करने के अलावा 3950 रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी बदमाशों को जेल भेजा गया है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ जाफरगंज पुर्णेंदु सिंह कर रहे थे। जबकि टोल प्लाजा पर पिकेट ड्यूटी भी मौजूद रहती है। जांच में पिकेट ड्यूटी पर तैनात रहने वाले सिपाही देवेंद्र बहादुर सिंह की आरोपियों से मिलीभगत का खुलासा हुआ।
सिपाही के संरक्षण में आरोपी वाहनों से वसूली करते थे। एसपी ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही की एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद सिपाही के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।