{"_id":"5a735b4b4f1c1b89268b7c5e","slug":"car-showroom-service-center-from-35-million-in-goods-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार शोरूम के सर्विस सेंटर से 35 लाख का माल चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार शोरूम के सर्विस सेंटर से 35 लाख का माल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सर्विस सेंटर की दीवार में लगी ढाई फिट की सेंध।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बुधवार रात शहर के रेनाल्ट कार कंपनी के शोरूम के सर्विस सेंटर की दीवार में सेंध लगाकर 35 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सर्विस सेंटर के सीसीटीवी फुटेज में मास्क और दस्ताने पहने तीन चोर दिख रहे हैं। जिस जगह चोरी हुई, वहां से वहां से पुलिस पिकेट मात्र 200 मीटर दूर है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
शहर के गोपाल नगर इलाके में नउवाबाग हाईवे से सौ मीटर पहले एचजीपी मोटर्स का कार शोरूम और सर्विस सेंटर है। कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड मनोज रात की ड्यूटी पर था। मोहल्ले के इम्तियाज ने गुरुवार सुबह सर्विस सेंटर के पीछे ढाई फिट की सेंध लगी देखी तो गार्ड को खबर दी। सूचना पर सर्विस सेंटर के मैनेजर टीसी बाजपेयी और वर्कशॉप मैनेजर श्रवण मिश्रा भी पहुंचे।
कोतवाल सुनील सिंह और चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने वर्कशॉप का शटर खोला तो चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो रात सवा दो बजे तीन युवक कटी सेंध के रास्ते अंदर आते दिखे। चोरों ने पहले गैराज वाले हिस्से में पार्ट्स का केबिन गेट तोड़ा। इसके बाद कंप्यूटर केबिन का शीशा खोलकर पहुंचे, फिर कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, एलईडी, सीपीयू खोले और एक कमरे में लगी एलईडी टीवी चुराई।
विज्ञापन
इसके बाद दो अलमारियों का लॉकर तोड़ कीमती पार्ट्स, लाखों की कीमत की मशीनें पार कर साढ़े तीन बजे फरार हो गए। सूचना पर कानपुर से शोरूम के मालिक व अन्य लोग पहुंचे। सेंटर सर्विस के मैनेजर टीसी बाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच लाख 70 हजार कीमत की एलाइनमेंट मशीन, छह लाख का क्लिप टूल, ट्रंजक्टर मशीन और कंप्रेशर मशीन समेत 35 लाख से ज्यादा का माल चोरी हुआ है। अनुमान है चोर किसी वाहन में माल लादकर भागे होंगे। शाम को एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी केडी मिश्रा, क्राइम ब्रांच टीम भी जांच के लिए पहुंची।