फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth subjected to a life-threatening attack due to a grudge

Palwal News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth subjected to a life-threatening attack due to a grudge
पीडित ने कहा- आरोपियों ने अपहरण करने की कोशिश की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। वार्ड नंबर 10 निवासी एक युवक पर रंजिश में जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों, फरसा और लोहे की सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शाकिर ने पुलिस का बताया कि भानीराम मंगला की दुकानों में उसके भाई नफीस की सैलून की दुकान है। 20 दिन पहले दुकान पर उसका मामा आया था। आरोपियों ने उसके मामा के साथ मारपीट की जिसमें उसके भाई नफीस ने बीच बचाव करा दिया। उसी दिन शाम को आरोपी शाम करीब 4 बजे दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके भाई नफीस का अपहरण करने की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद आरोपी उनके साथ रंजिश रखने लगे । इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 15 अक्तूबर को शैकुल पर लाठी डंडों फरसा व सरिया से हमला कर दिया। घायल अवस्था में शैकुल को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी करण का कहना है की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed