फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car showroom, service center from 35 million in goods stolen

कार शोरूम के सर्विस सेंटर से 35 लाख का माल चोरी

Thu, 01 Feb 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car showroom, service center from 35 million in goods stolen
सर्विस सेंटर की दीवार में लगी ढाई फिट की सेंध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने बुधवार रात शहर के रेनाल्ट कार कंपनी के शोरूम के सर्विस सेंटर की दीवार में सेंध लगाकर 35 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सर्विस सेंटर के सीसीटीवी फुटेज में मास्क और दस्ताने पहने तीन चोर दिख रहे हैं। जिस जगह चोरी हुई, वहां से वहां से पुलिस पिकेट मात्र 200 मीटर दूर है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के गोपाल नगर इलाके में नउवाबाग हाईवे से सौ मीटर पहले एचजीपी मोटर्स का कार शोरूम और सर्विस सेंटर है। कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड मनोज रात की ड्यूटी पर था। मोहल्ले के इम्तियाज ने गुरुवार सुबह सर्विस सेंटर के पीछे ढाई फिट की सेंध लगी देखी तो गार्ड को खबर दी। सूचना पर सर्विस सेंटर के मैनेजर टीसी बाजपेयी और वर्कशॉप मैनेजर श्रवण मिश्रा भी पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाल सुनील सिंह और चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने वर्कशॉप का शटर खोला तो चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो रात सवा दो बजे तीन युवक कटी सेंध के रास्ते अंदर आते दिखे। चोरों ने पहले गैराज वाले हिस्से में पार्ट्स का केबिन गेट तोड़ा। इसके बाद कंप्यूटर केबिन का शीशा खोलकर पहुंचे, फिर कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, एलईडी, सीपीयू खोले और एक कमरे में लगी एलईडी टीवी चुराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो अलमारियों का लॉकर तोड़ कीमती पार्ट्स, लाखों की कीमत की मशीनें पार कर साढ़े तीन बजे फरार हो गए। सूचना पर कानपुर से शोरूम के मालिक व अन्य लोग पहुंचे। सेंटर सर्विस के मैनेजर टीसी बाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच लाख 70 हजार कीमत की एलाइनमेंट मशीन, छह लाख का क्लिप टूल, ट्रंजक्टर मशीन और कंप्रेशर मशीन समेत 35 लाख से ज्यादा का माल चोरी हुआ है। अनुमान है चोर किसी वाहन में माल लादकर भागे होंगे। शाम को एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी केडी मिश्रा, क्राइम ब्रांच टीम भी जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed