{"_id":"573779d24f1c1bb36b91aab2","slug":"bus-conductor-of-child-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस कंडक्टर ने बच्ची से की छेड़खानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस कंडक्टर ने बच्ची से की छेड़खानी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 15 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्कूल कैंपस में जांच करने आए पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर स्थित पब्लिक स्कूल के बस कंडक्टर ने कक्षा एक की छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसे प्रताड़ित किया। प्रताड़ित बच्ची ने प्रिंसिपल से शिकायत की तो वह भी आग बबुला हो गईं। परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को कमरे में बंद कर पिटाई की और चुप रहने के लिए कहा। शनिवार को स्कूल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। बस कंडक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली सात साल की बच्ची सादीपुर खुर्द इलाके स्थित स्कूल मेंकक्षा एक की छात्रा है। आरोप लगाया कि कैंपस में ही रहने वाला बस कंडक्टर झारखंड निवासी राकेश करकटा बच्ची के साथ छेड़खानी करता और घर कोई बात बताने पर धमकी देता।
विज्ञापन
बच्ची ने चार दिन पहले प्रिंसिपल से शिकायत की तो उसने डपट दिया और किसी से कोई बात न करने की हिदायत दी। इससे बच्ची गुुमसुम रहने लगी। शुक्रवार रात उसकी तबियत बिगड गई। डाक्टर को दिखाने पर उसके दहशत में होने की जानकारी मिली। इस पर शनिवार दोपहर परिजन स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन से कंडक्टर को बुलाने को कहा, लेकिन वे राजी नहीं हुए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों ने कंडक्टर और प्रिसिंपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।