{"_id":"c81cf86a37485a09064e40e87cacc3ee","slug":"burglars-woman-beaten-and-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने महिला को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां औद्योगिक एरिया की रिहायशी कालोनी में रविवार
विज्ञापन
की रात दाखिल हुए चोरों ने गृहस्वामिनी को पीट कर चाभियां छीन लीं और फिर
बक्से में रखे तीन हजार रुपये और सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी का आरोप है कि
पत्नी की सूचना पर उसने 100 नंबर डॉयल किया लेकिन कोई रेस्पांस देने के
बजाए टका सा जवाब देकर टकरा दिया गया।
यूपीएसआईडीसी की कालोनी में राजेश कुमार तिवारी परिवार के साथ रहते हैं। बकौल राजेश, रविवार को वह काम से बाहर गए थे। घर में पत्नी ज्ञानू के साथ तीनों बच्चे सो रहे थे।
तभी चार चोर दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए और पत्नी को कब्जे में लेकर मारपीट शुरू कर दी। चिल्लाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए बक्से की चाभी छीन ली।
इसके बाद एक चोर ने बक्सा में रखा सामान पलट दिया और उसमें रखे तीन हजार रुपये कब्जे में ले लिए। जाते वक्त चोरों ने पुलिस को सूचना देने पर देख लेने की धमकी भी दी।
राजेश ने बताया कि चोरों के जाने के बाद पत्नी ने तत्काल इसकी जानकारी दी। जिस पर उसने 100 नंबर पर कॉल किया लेकिन उसे किसी प्रकार की राहत देने के बजाय मलवां पुलिस को सूचना देने की बात कहकर नंबर काट दिया गया।
इस संबंध में मलवां थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि उन्हें जिस वक्त सूचना मिली, उस दौरान वह चक्की मोड़ पर हुए एक्सीडेंट के मामले में व्यस्त थे। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।