{"_id":"a6f3fd9d48521384b13e4516e6e5f51b","slug":"bike-rider-killed-by-his-son-and-bdc-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार मां- बेटे व बीडीसी सदस्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार मां- बेटे व बीडीसी सदस्य की मौत
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे-2 पर नयी मंडी
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के पास उल्टी तरङ से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों
को रौंद दिया। इससे मां-बेटे और बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। हादसे के बाद
गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए
हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किस तरह शांत कर तीनों शवों को
कब्जे में लिया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी बच्चीलाल का बेटा कमलेश पासवान (25) अपनी मां केशरी देवी (55) का इलाज कराने बाइक से सांतो नरैनी गया था। बीडीसी सदस्य मुन्नूलाल प्रजापति (45) भी साथ थे ।
नवीन मंडी के पास गलत दिशा से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने तीनों बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। केशरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके बेटे कमलेश और मुन्नूलाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
यहां बीडीसी सदस्य मुन्नूलाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलेश ने कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ा। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया घटनास्थल के आसपास कहीं हेलमेट नहीं मिला।
चालक व ट्रक का पता लगाया जा रहा है। उधर मंगलार को औंग थाना क्षेत्र में चौडगरा पुल के पास तेजरफ्तार बाइक सवार ने हाइवे पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पीएचसी में मौत हो गई।
मृतक राजन शुक्ला (27) थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी मुंडरू का इकलौता बेटा था। वह घरेलू सामान लेने चौडगरा गया था। हादसे में थाना बारासगवर का बक्सर निवासी बाइक सवार मुकेश पाल भी बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर पड़ा। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। राजन शुक्ला की पत्नी ज्योति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।