फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bicycle, ran the cylinder Tppebaj

साइकिल, सिलेंडर लेकर भागे टप्पेबाज

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bicycle, ran the cylinder Tppebaj
टप्पेबाजी का शिकार हुआ रिक्शा चालक। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। शहर के शादीपुर इलाके में सोमवार दोपहर पता पूछने के बहाने दो युवकों ने एक व्यक्ति को रोका और उसकी साइकिल व सिलेंडर लेकर भाग निकले। इधर-उधर तलाशने के बाद वह रोता हुआ चला गया। घटना शादीपुर से नासिरपीर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक लॉन के पास हुई। रमवां गांव का धनराज शहर में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बकौल धनराज वह दोपहर में गैस एजेंसी से सिलेंडर भराकर साइकिल से लौट रहा था। नहर कालोनी के पीछे वाली सड़क पर दो युवक मिले। एक ने हाथ देकर रोक लिया। दूसरे ने उससे गांव का पता पूछा, रमवां बताने पर पहले वाले शख्स ने प्रधान का नाम पूछा। इसके बाद दोनों ने बातों में लगाकर पान मसाला खाने की गुजारिश की। बकौल धनराज वह साइकिल से उतरकर दुकान तक पहुंचा, तभी दोनों झांसा देकर साइकिल व सिलेंडर ले कर भाग निकले। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि कोई भी शिकायत करने थाने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed