{"_id":"5b06fba94f1c1bae6e8b4677","slug":"b-sc-student-dies-due-to-collision-of-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत
fatehpur
Updated Thu, 24 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुर्दाघर में रोती बिलखती मां व परिजन।
- फोटो : amarujala
फतेहपुर। थरियांव हाईवे पर गुरुवार सुबह एक कार की चपेट में आने से साइकिल सवार बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई।
थरियांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घूरी के खलीलपुर गांव निवासी स्वर्गीय जयसिंह लोधी का बेटा अचल लोधी (20) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पार्ट टाइम शहर के लोधीगंज में एक नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करता था। नाइट ड्यूटी के बाद सुबह साइकिल से घर जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के बिलंदा कस्बे में ढाबा के सामने पहुंचा, तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी। वह उछल कर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। बेसुध हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मां उर्मिला देवी, बड़े भाई शिवसिंह व बहन सरोज देवी घटना से बदहवास हो गए। थानेदार श्रवण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कर की छानबीन की जा रही है।
शव को अंतिम संस्कार को रोका, हंगामा
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के रहमतदौलतपुर गांव में संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस कर दम तोड़ने वाली किरन के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए हंगामा किया। शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी धनराज की बेटी किरन देवी (26) की शादी हुसैनगंज के रहमतपुर दौलतपुर गांव के सुनील के साथ हुई थी। पुलिस ने किरन के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया था। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष ने गुरुवार को शव का दाह संस्कार करने से रोक दिया। सूचना पर थानेदार उदयवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने से पीड़ित पक्ष से तहरीर मांगी। थानेदार के आश्वासन पर मामला शांत हुआ है। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भिटौरा घाट ले गए।
विज्ञापन
-
फांसी लगाकर युवती ने दी जान
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मदरी गांव निवासी स्वर्गीय जयकिशोर उर्फ जंगली साहू की बेटी रीता देवी (24) का मानसिक संतुलन खराब था। भाई बृजमोहन ने बताया कि वह लोग रात को खाने के बाद छत पर सो गए थे। आंगन में सुबह बहन को फंदे से लटकते देखा। उसकी मानसिक बीमारी का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। ब्यूरो