फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of theft arrested in fatehpur

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

फतेहपुर। खखरेरू पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी के  दस दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी के आठ मोबाइलों में सात की बरामदगी हुई है। आरोपी को दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसी वजह से पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मफलर बांध लिया था। खखरेरू एसएचओ जीपी सिंह ने फोर्स के साथ जहांगीरनगर गौरा गांव में चाय की दुकान से मंगलवार को रामचंद्र निवासी जहांगीरनगर गौरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी ने अपने घर में रखे बक्से से तीन मोबाइल और गेहूं भरे ड्रम से चार मोबाइल बरामद कराए। एसएचओ ने बताया कि आरोपी से चोरी करने की वजह पूछी गई तो बताया कि उसकी ससुराल में रिश्तेदार की शादी है। शादी में जाने के लिए रुपये नहीं थे। कस्बे में रोहित केसरवानी की पांच फरवरी की शाम दुकान का शटर आधा खुला दिखा था।

विज्ञापन


उस वक्त पास में ही रोहित मंदिर आरती में चला गया था। दुकान में कैमरा लगा देखकर चेहरे पर मफलर बांधा। दुकान में घुसकर आठ मोबाइल चुरा ले गया था। चोरी मोबाइल घर ले गया तो पत्नी ने पूछताछ की। उसकी पत्नी को मोबाइल चोरी के होने का शक हो गया था। इस सदमे में पत्नी बीमार भी हो गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी एक मोबाइल मुसलिम लड़के को बेचा था। मुखबिर से मोबाइल के ग्राहक तलाशने की खबर मिली थी। पुलिस ने सादी वर्दी में रामचंद्र को ट्रेस किया था। वीडियो और आरोपी के हाथ में पहने कड़े, घड़ी एक समान मिले। हुलिया भी एक जैसा था। तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के बाद घर भी कम आता जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed