{"_id":"57bca2754f1c1b4c27d4f218","slug":"accountant-a-million-16-thousand-of-the-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से एक लाख 16 हजार की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से एक लाख 16 हजार की लूट
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बयान लेती पुलिस। इनसेट में मुनीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई रोड पर पिकप सवार मुनीम को मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे मारपीट कर बदमाश एक लाख 16 हजार रुपये नगदी भरी पॉलीथीन लूट ले गए। पुलिस ने खबर मिलते ही नाकेबंदी कर दी गई। लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। अब पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शहर के तांबेश्वर नगर निवासी मुनीम बृजभूषण सिंह मूल रूप से मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव के रहने वाले हैं। करीब दस साल से वह आईटीआई रोड सब्जी मंडी में आढ़ती शफीक राईन के मुनीम हैं। वह पिक प से मंडी के एक लाख 16 हजार रुपये लेकर इलाहाबाद बैंक हरिहरगंज जमा करने जा रहे थे। मंडी से निकलते ही पिकप के सामने बाइक सवार आ गए।
विज्ञापन
मुनीम ने बताया कि पिकप रोकते ही बाइक सवारों ने हमला कर दिया और पिकप का गेट खोलकर बाहर घसीट लिया। फिर चिल्ला-चिल्लाकर पीटने लगे कि लोगों को लगे कि किसी बात पर मारपीट हो रही है। इसके बाद बदमाश नकदी भरी पॉलीथीन लूटकर फरार हो गए। बकौल मुनीम उन्होंने ही पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की खबर दी। पुलिस ने मुनीम को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वर्मा चौराहा, पथरकटा, पटेल नगर इलाकों में चेकिंग चालू की गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। मुनीम ने बाइक का नंबर याद कर लिया था। बाइक नंबर पर पुलिस जांच में जुटी है। सीओ सिटी समरबहादुर और कोतवाल आरके पांडेय ने पीड़ित के बयान लिए।
घटनास्थल पर पुलिस ने इलाकाई दुकानदारों का भी बयान लिया है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि लूट की बात संदिग्ध मालूम पड़ रही है। बाइक सवारों से मुनीम की मारपीट हुई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।