फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man and a woman hanged

एक युवक और युवती ने फांसी लगा दी जान

Tue, 10 Apr 2018 11:10 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Tue, 10 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली और किशनपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों परिजनों की डांट से नाराज बताए गए।  
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव निवासी सीताराम का बेटा ननकू (20) मजदूरी करता था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। मंगलवार को कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता शव देखकर परिजन अवाक रह गए। उसके पैर के नीचे छोटा तख्त था। चौकी इंचार्ज कमलेश पाल दोपहर को मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले शव का अंतिम संस्कार खेत में परिजन कर चुके थे।  
उधर, किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के प्रधान रामचंद्र यादव की बेटी शीलू उर्फ रेनू (19) का दोपहर को परिजनों ने फंदे पर लटकता शव देखा। वह तीन साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी। परिवार के लोग कमरे में काम पर खेत चले गए थे। घर लौटकर आए तो कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से शव लटक रहा था। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह चित्रकूट ड्यूटी पर आए हैं। आत्महत्या की वजह परिजनों की डांट बताई जा रही है।  
विज्ञापन


मवेशी घुसने के विरोध पर पीटा  
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कोटिला गांव निवासी कल्लू का बेटा राजू मंगलवार को खेत में काम करने गया था। गांव के सुल्तान सिंह के मवेशी खेत में चले गए। राजू का आरोप है कि फसल चरने का विरोध करने पर सुल्तान सिंह ने लाठी डंडे से पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed