{"_id":"5c9928e5bdec2260e22ac950","slug":"81553541349-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर में वांछित को दबोचा, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर में वांछित को दबोचा, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग (फतेहपुर)। औंग पुलिस ने शातिर बदमाश अंकित उर्फ शेरा सिंह को पकड़ा है। गैंगस्टर में वांछित आरोपी पर कानपुर में एक दरोगा पर चाकू से हमला करने और फायर करने की रिपोर्ट दर्ज है।
अंकित ने अपराध की शुरुआत 2013 में की थी। थाने के आशापुर डाक बंगले के बगल में एक हलवाई की कोयला तोडने वाले हथौड़े से उसी की दुकान में हत्या करने का आरोपी था। इसके साथ गांव के दो अन्य लोग भी आरोपी बनाए गए थे।
जमानत पर छूटने के बाद हत्यारोपी कानपुर नगर में रहकर घटनाएं करते रहे। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2016 में बर्रा थाने के उप निरीक्षक शिव प्रसाद पर चाकू से हमला किया था। मामले का मुकदमा विचाराधीन है। इसके बाद इसी थाने के उप निरीक्षक राजेश यादव के ऊपर तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया था। आरोपी पर कई चोरियों में भी शामिल होने के आरोप हैं। आरोपी कानपुर नगर से गैंगस्टर में वांछित भी है। थाना अध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया की रविवार रात उप निरीक्षक अरविंद सिंह के साथ गश्त पर थे। भोर पहर रेलवे फाटक के पास पुलिस वाहन देख कर शातिर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी लेने पर 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिले हैं। वांछित को जेल भेजा गया है।