फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राहगीरों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

राहगीरों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
राहगीरों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
खखरेरू (खागा)। कस्बा से दरियामऊ गांव जा रहे राहगीरों को बुधवार शाम लूटने वाले दो बदमाश चौबीस घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनसे लूट का मोबाइल, रुपया, एक बाइक व तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


दरियामऊ गांव निवासी अजय और रामकिशन बुधवार शाम पैदल गांव जा रहे थे। दरियामऊ हनुमान मंदिर के सामने बाइक से आए दो युवकों ने इन्हें रोका और तमंचा दिखाकर मोबाइल व करीब 700 रुपया लूट लिया। यह बात दोनों ने थाने जाकर बताई तो पुलिस ने तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव ने टीम सहित गुरुवार को पौली तिराहे के पास से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई डिस्कवर बाइक जिस पर फर्जी नंबर लिखा था, उसे भी बरामद किया। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिकी में असली नंबर प्लेट भी मिला। बदमाशों की पहचान मोनू कुमार पुत्र मायाराम निवासी अनेठा थाना मोहब्बतपुर पइंसा कौशांबी और सत्यम पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा जिला कौशांबी के रूप में की गई है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed