फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चार दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला

चार दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला

Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला
हथगाम(फतेहपुर)। चार दिन से लापता किसान का शव शनिवार को कुएं से शव बरामद हुआ। परिजन खोजबीन में परेशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना स्पष्ट हुआ है। परिजनों का घटना से हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामनाथ का बेटा श्रीपाल (55) बुधवार को घर से शाम को किसी काम से निकले थे। उसके बाद से लापता थे। बेटे शंकर ने बताया कि पिता की खोजबीन में लगे थे। उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद भी कोई पता नहीं लगा था। गांव के बाहर कुएं से शनिवार को शव की दुर्गंध
विज्ञापन


आने पर ग्रामीणों के बीच चर्चा होने लगी। तभी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कुएं में देखने पर पता चला कि किसी व्यक्ति का शव है। पुलिस को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव का बाहर निकाला जा सका। शव उसके पिता का निकला। उनका दो माह पहले हार्निया का आपरेशन हुआ था। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। थानेदार विजय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना स्पष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता किसान का शव कुएं में मिला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकला डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार रात बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक खंती में पलट गया। ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर चौकी, थाने का फोर्स पहुंचा। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया जा सका।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डोलेपुर निवासी रज्जन विश्वकर्मा (45) बाइक से जहानाबाद बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे थे। भिटौरा मार्ग पर भगवान सिंह का पुरवा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की तो खंती में पलट गया। ट्रक से चालक खलासी किसी तरह से बाहर निकले और भाग निकले। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों में बाइक सवार को मृत देखकर नाराजगी व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज जेपी यादव पहुंचे। उनके समझाने बुझाने पर ग्रामीण नहीं माने। थानेदार आरके सिह पहुंचे। थानेदार से ग्रामीणों ने ट्रक मालिक को बुलाने की मांग की। किसी तरह समझा बुझाकर पुसिल ने शांत किया।

मजदूर की गिरने से मौत
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी मुन्ना लाल कुरील का बेटा सर्वेश(42) मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसका बरामदे में शनिवार दोपहर अचानक पैर फिसल गया। सिर में चोट लगी। वह बेेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी सावित्री देवी का हाल बेहाल हो गया। उसके चार बच्चे हैं। ब्यूरो


हादसे में चार लोग घायल
फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए। हुसैनगंज थाने के मिश्रामऊ निवासी मान सिंह को गांव के बाहर पिकअप टक्कर मारकर फरार हो गया। थरियांव थाने लक्ष्मणपुर निवासी महेश दुर्घटना में घायल हुए। मलवां थाने के कांधी निवासी हुकुम सिंह बाइक से घर जा रहे थे। कार की टक्कर से घायल हुए। थरियांव थाने के बरईखुर्द निवासी अनूप सिंह बाइक से शहर आ रहे थे। आमापुर के पास कार की टक्कर से घायल हुए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed