फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ग्रामीणों की घेराबंदी से दो बदमाश दबोचे गए

ग्रामीणों की घेराबंदी से दो बदमाश दबोचे गए

Wed, 24 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की घेराबंदी से दो बदमाश दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहुआ (फतेहपुर)। ग्रामीणों की घेराबंदी से मंगलवार की रात दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कई दिन से लगातार गौरी, महाखेड़ा गांव में बदमाशों की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। एक घर से लूटपाट और कई घरों में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में रविवार की रात घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसी रात करीब सात घरों के ताले तोड़े थे। गौरी गांव में सोमवार की रात बदमाशों और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी हुई थी। मंगलवार की रात बदमाशों की चहलकदमी गौरी गांव में हुई। गांव के लोग दो दिन की घटनाओं के कारण पहले से मुस्तैद थे। गौरी गांव में बदमाशों की ग्रामीणों ने घेराबंदी की। पुलिस को खेत में छिपे होने की खबर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के दौड़ाने पर बदमाश महाखेड़ा गांव की ओर निकले। महाखेड़ा गांव के ग्रामीण भी मुस्तैद रहे। जिसके बाद दो को पकड़ा जा सका। एक बांदा जिले का और दूसरा शहर का है। दोनों के भट्ठे में मजदूरी करने की बात आई है। उनके साथ और भी लोग गैंग में शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed