फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत

ट्रक डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत

Thu, 09 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब छह बजे ट्रक और डंपर में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंपर चालक, खलासी और ट्रक चालक की मौत हो गई। वाहनों के दो खलासी घायल हुए हैं। डंपर के दूसरे खलासी की हालत नाजुक है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसा ट्रक चालक को झपकी आने से होना माना जा रहा है। मृतकों में गोंडा, फिरोजाबाद और बांदा के लोग हैं।
विज्ञापन


हादसा हाईवे पर ललौली थाने के शंकरपुरवा पेट्रोल पंप के पास हुआ। गोंडा से बांदा ट्रक मौरंग लादने जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से डंपर गिट्टी लादकर आ रहा था। तभी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ट्रक चालक अशफाक
विज्ञापन



(24) पुत्र मंसूर अहमद निवासी परसापुर मरोड़ा थाना वजीरपुर जिला गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। यहीं देवीपुर गांव निवासी अकबर अली के बेटे शमीम अली (30) को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। उधर, डंपर चालक सुनील कुमार सिंह (32) पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी नीनावली भगनेर थाना एका जिला फिरोजाबाद ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। चालक डंपर केबिन में फंसा था। डंपर के खलासी मंगल (20) पुत्र रामप्रताप निवासी पाराबिहारी थाना बिसंडा जिला बांदा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसी डंपर के दूसरे खलासी धर्मेंद्र सिंह (22) पुत्र पूरन सिंह निवासी नीनावली भगनेर थाना एका जिला फिरोजाबाद मामूली रूप से घायल हुआ है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि ट्रक रोड पर दाहिनी साइड में अनियंत्रित होकर पहुंचा गया था, जिससे डंपर से सीधी भिड़ंत हुई है। अंदेशा जताया कि ट्रक के चालक को झपकी आई होगी। तभी दोनों वाहनों की भिड़ंत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा, फिरोजाबाद के ध्यानार्थ

ट्रक-डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत
बांदा-टांडा मार्ग पर ट्रक चालक को झपकी आने से हादसे का अंदेशा
मृतकों में गोंडा, फिरोजाबाद और बांदा जिले के लोग शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
23- बांदा टांडा मार्ग पर हादसे के बाद लगा जाम
24- हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed