{"_id":"5caf90d7bdec2214530fb353","slug":"71555009751-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने तीन को कुचला, वृद्घा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने तीन को कुचला, वृद्घा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तेज रफ्तार कार बुधवार रात काल बनकर दौड़ी। पहले घर के बाहर बैठी वृद्घा को कुचल दिया। खतरा भांपकर दो लड़कियां भी दीवार से सटकर वृद्घा के पास खड़ी हो गई थीं। वह भी चपेट में आने से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में वृद्घा की मौत हो गई, दोनों घायलों को भर्ती किया गया है। कार सवार गोद भराई से लौट रहे थे।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी रघुबीर की पत्नी शिवकली(65) घर के दरवाजे पर बैठी थीं। उनके पौत्र राम सिंह ने बताया कि गांव के एक परिवार में साईं रावतपुर गांव से कार सवार गोद भराई की रस्म पूरी करने आए थे। लौटते समय कार अचानक अनियंत्रित हो गई। दरवाजे पर बैठी उनकी दादी को कुचल दिया। कार
को तेज रफ्तार में आते देखकर गांव की सुबराती की बेटी जरीना (15) और राजबली की बेटी शकीला (20) दादी के पास दीवार से सटकर खड़ी हो गई थीं। वह भी घायल हुईं। घटना के समय कोई और घर के बाहर नहीं था। इसका फायदा उठाकर चालक व सवार लोग कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वृद्घा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार ने तीन को कुचला, वृद्घा की मौत
- गोद भराई से लौट रहे थे कार सवार
- लकड़ियां लेकर लौट रही दो लड़कियां भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
15- नकली शराब के साथ हत्थे चढ़े आरोपी
नदी पार से शराब लाने वाले तीन कारोबारी पकड़े गए
पुलिस की जांच में नकली निकली शराब
एक कौशांबी और दो जिले के निकले
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव (फतेहपुर)। नकली शराब बनाकर बेचने का गोरखधंधा करने वाले तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास भारी तादाद में शराब और रैक्टीफाइड स्प्रिट बरामद की है। आरोपियों का नकली शराब समेत कई धाराओं में चालान किया गया है।
थरियांव पुलिस ने उदईसरायं गांव में खेत में डंप नकली शराब बरामद की। मौके से 35 पेटियों में 1575 पौवा देशी शराब और पांच लीटर स्प्रिट बरामद हुई। पुलिस ने कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाने के अकबरपुर निवासी मेवालाल, हथगाम थाने के कामापुर निवासी गुलाब सिंह का बेटा राहुल कुमार, असोथर के टीकर निवासी शिवकुमार का बेटा दुर्गेश को गिरफ्तार किया। आरोपी मेवालाल के पास से एक तमंचा मिला है। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी कौशांबी से गंगा के रास्ते से शराब बनाकर लाते हैं। यहां देशी शराब के ठेकों और फुटकर गांव में बेचते हैं। शराब उदईसराय गांव में चुनाव में दुरुपयोग के लिए डंप की जा रही थी। आरोपी दुर्गेश बाइक मैकेनिक है। वहीं राहुल किसान का बेटा है। मेवालाल पहले भी शराब के मामले में कौशांबी में पकड़ा जा चुका है। आरोपी कौशांबी में शराब बनाते हैं। वह नाव के रास्ते से गंगा घाट किनारे शराब उतारते हैं। उसके बाद दूसरे वाहनों से ठिकानों तक ले जाते हैं।
इनसेट-
एसटीएफ शराब माफियाओं की तलाश में आई
कौशांबी के सैनी थाने के बख्तियारपुर उचत्तर माध्यमिक विद्यालय से तीन दिन पहले पुलिस ने रैक्टीफाइड स्प्रिट का जखीरा बरामद किया था। कौशांबी, प्रतापगढ़, मैनपुरी के पांच लोग पकड़े गए। आरोपियों ने जिले में शराब सप्लाई की बात कबूली है। एसटीएफ की एक टीम जिले के आरोपियों के नेटवर्क में जुड़े आरोपियों की तलाश में आई है।
दुकान का ताला तोड़कर चोरी
- नगदी और स्पेयर पार्ट्स चुरा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज(फतेहपुर)। बाइक रिपेयरिंग की दुकान का चोरों ने बुधवार रात ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और स्पेयर पार्ट्स पार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार की मवई चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। दुकानदार गुरुवार को दुकान खोलने पहुंचा। तभी दरवाजे में टूटे ताले लटकते देखकर हैरान हो गया। दुकान के अंदर सामान फैला था। पीड़ित ने 100 नंबर में पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि दुकान से 70 हजार कीमत के पार्ट्स और आठ हजार की नकदी चोरी हुई है। चोर दुकान से कीमती पार्ट्स चुरा ले गए हैं। जिससे किसी बाइक मैकेनिक का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रेमी युगल को बांदा ले गई पुलिस
चौडगरा(फतेहपुर)। बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ट्रेन आने का इंतजार कर रहे प्रेमी युगल को आरपीएफ ने पकड़ लिया। दोनों को जीआरपी पुलिस को सौंप दिया गया। बांदा पुलिस दोनों को साथ ले गई है।
बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन में बांदा जिले कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज इलाके के रहने वाले प्रेमी युगल को कई घंटे से बैठा देखकर आरपीएफ पहुंची। कर्मियों को पूछताछ में संदिग्ध होने का पता लगा। युगल ने पहले खुद को भाई-बहन होना बताया। आधार कार्ड की जांच के बाद प्रेमी होना कबूला। आरपीएफ चौकी इंचार्ज अमर सिंह की सूचना पर जीआरपी दोनों को रेलवे स्टेशन लेकर आई। बांदा कोतवाली पुलिस और दोनों पक्षों के परिजन थाने आए। पुलिस ने लड़की पक्ष का प्रार्थना पत्र कोतवाली में आने की बात कही। जीआरपी एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि बांदा पुलिस को सौंपा गया है। दोनों पहले स्टेशन आए थे। वह दिल्ली भागने की फिराक में थे।