{"_id":"5bd0bdebbdec2269436b8fd2","slug":"71540406763-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षामित्र की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर हरिजन बस्ती इलाके में नवविवाहिता का कमरे में बुधवार सुबह फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। ससुरालीजन फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार निवासी राममनोहर पासवान की बेटी सुनीता (23) की शादी 26 अप्रैल 2016 को कल्यानपुर थाने के नूरपुर गांव निवासी रामविशाल के बेटे रामू पासवान के साथ हुई थी। रामू शिक्षामित्र हैं। परिवार के लोग शहर के चित्रांश नगर में रहते हैं। घर से सुबह सास राधा देवी बहू सुनीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां डाक्टरों के सुनीता को मृत घोषित कर दिया। इस बीच राधा देवी और परिजन अस्पताल
से चले गए। राधा देवी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते बहू ने कमरे में फांसी लगाई थी। कमरा न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया है। तभी छत के कुंडे से बहू फंदे में लटकी थी। तब उसे उतारा गया। उधर, मायके पक्ष से पिता राममनोहर ने बताया कि मंगलवार शाम बेटी से मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने बेटी को ले
विज्ञापन
जाने से रोक दिया था। बेटी साथ चलने के लिए तैयार थी। काफी विवाद हुआ था। 100 नंबर में सूचना देने का प्रयास किया था। फोन दामाद ने छीन लिया था। काफी नोकझोंक के बाद घर चला गया था। उन लोगों ने सुबह जोनिहा चौराहे पर रहने वाले एक रिश्तेदार को बेटी की मौत की खबर दी। बेटी को शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे हैं। बेटी की गला दबाकर हत्या की है। ससुरालीजनों ने दामाद की स्थाई नौकरी होना बताया था। जबकि शिक्षामित्र के पद पर नौकरी करता है। उनकी ओर से बेटी की सास, ससुर, दामाद, देवर श्यामू के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ससुरालीजन घर में ताला डालकर चले गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- फाइल फोटो सुनीता देवी।
2- पोस्टमार्टम हाउस में रोत-बिलखते परिजन।
शिक्षामित्र की पत्नी ने फांसी लगाई
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो