फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अंतर्जनपदीय पांच वाहन चोरों से 19 बाइक बरामद

अंतर्जनपदीय पांच वाहन चोरों से 19 बाइक बरामद

Mon, 03 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय पांच वाहन चोरों से 19 बाइक बरामद
फतेहपुर। अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गैंग को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 19 बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है। आरोपियों के बताए कुछ संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि हथगाम थाने के बंदीपुर व हाल पता हुसैनगंज निवासी आरिफ, हथगाम थाने के मुल्लनपुर गांव निवासी हैदर अली, कौशांबी जिले के चकलई रोशन थाने के मझियारी निवासी औसीक, सहीम नट, चित्रकूट जिले रैपुरा थाने के बांधी निवासी सलमान नट को गिरफ्तार किया गया है। निशानदेही
विज्ञापन


पर निरंकारी बाबा ब्वायज हाईस्कूल बाईपास की चहारदीवारी के पीछे छिपाई 19 बाइकें बरामद की गईं। बरामद बाइक कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल कैंपस से चुराई गई थीं। किसी भी चाबी से आसानी से खुलने वाले हैंडिल लॉक वाली बाइक ही यह चुराते हैं। बाइक चोरी में आरिफ, हैदर शामिल रहते हैं। चोरी की बाइकों को कौशांबी व चित्रकूट के आरोपी पांच-पांच हजार में खरीदकर दूसरे लोगों को बेच देते रहे हैं। आरोपी आरिफ शहर कोतवाली से
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ लूट का मामला दर्ज हुआ था। हथगाम थाने से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। हैदर के खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ है। औसीक, सहीम, सलमान कौशांबी, चित्रकूट, जिले के खागा कोतवाली में बाइक चोरियों के मामले में पकड़े जा चुके हैं। खुलासे में शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज बाकरगंज कालिका प्रताप सिंह, आबूनगर चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति शामिल रहे।

पुलिस ने बड़ी संख्या में चोरी की बाइक बरामद की है। वाहन चोरी के मामलों में साल की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। पर, बाइक ट्रेस करने का सवाल पुलिस के सामने चुनौती बनकर खड़ा है। 19 बाइकों में शहर कोतवाली से कितनी चोरी हुई हैं यह पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी है। इसके पीछे पुलिस का चोरी के बाद एफआईआर न दर्ज करना है। कोतवाल ने बताया कि चेचिस नंबर सर्वर न आने की वजह से ट्रेस नहीं हो पाया है। सर्वर आने के बाद बाइक कहां से चोरी हुई है तब पता चलेगा। कई पीड़ित कोतवाली में आकर बाइक पहचान चुके हैं।


शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। संगठित गिरोह वाहन चोरी को ऑपरेट कर रहा था। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो संख्या एवं परिचय
16- पुलिस लाइन में बाइक चोरी के आरोपी

अंतर्जनपदीय पांच वाहन चोरों से 19 बाइक बरामद
कौशांबी, चित्रकूट के शातिर आरोपी पकड़े गए, एक हफ्ते की धरपकड़ के बाद मिली कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed