फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ादसे में शिक्षिका के पति की मौत, बेटा घायल

ादसे में शिक्षिका के पति की मौत, बेटा घायल

Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ादसे में शिक्षिका के पति की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जोनिहा मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि, बेटा घायल हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर की चोट जानलेवा बन गई।

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के जुतैदपुर मोहल्ला निवासी सोनपाल के बेटे नरेंद्र कुमार राजपूत (38) की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर मोहल्ले की अर्चना से हुई थी। असोथर ब्लाक के कीर्तिखेड़ा में अर्चना परिषदीय विद्यालय में टीचर हैं। परिवार शहर के जयराम नगर चौराहे पर रहता है। रक्षाबंधन पर बेटा अर्चित (10)
विज्ञापन



नाना के घर मीरखपुर गया था। सोमवार की दोपहर नरेंद्र बेटे को बाइक से लेकर लौट रहे थे। मलवां थाने के जखनी ओवरब्रिज के नीचे दक्षिण की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर दोनों दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल लेकर
विज्ञापन
विज्ञापन


आई। यहां डाक्टरों ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रामा सेंटर में अर्चित को भर्ती किया गया। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे पियूष और अर्चित हैं। परिवार के लोग औरैया जिले में हैं। कार्यवाहक एसओ बीबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। चोट सिर में लगी है। डीसीएम छोड़कर चालक फरार हो गया है। उसे जल्द पकड़ा जाएगा।

औरैया के ध्यानार्थ ----------------

फोटो संख्या एवं परिचय

11- जिला अस्पताल में गमगीन परिजन
20- घायल बेटा अर्चित

हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

- जोनिहा मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर
- औरैया निवासी युवक रक्षाबंधन पर फतेहपुर ससुराल आया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed