{"_id":"59e25c6c4f1c1baf678b5c60","slug":"71508007020-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों का ताला तोड़कर चोरी
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। दो घरों का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। एक घर में वारदात शनिवार दोपहर हुई। दिनदहाड़े हुई चोरी से हड़कंप मच गया। यूपी 100 पर पुलिस की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
औंग थाने के रावतपुर गांव स्थित शुक्ला नगर निवासी रमेश सोनकर फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं। वह पत्नी सविता और बच्चों के साथ शुक्रवार की रात बरामदे में सोये थे। किराएदार भी हाते के अंदर सो रहे थे। रमेश ने कमरे के दरवाजे में बाहर से ताला बंद कर दिया था। परिवार के लोग शनिवार की सुबह उठे तो ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। रमेश ने बताया कि घर से कपड़े, कीमती बर्तन व 1500 रुपये चोर समेट ले गए।
चोरी हुए पुराने कपड़े सुबह धान के खेत में पड़े मिले। उधर, थाने के शिवराजपुर गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता और उनके शिक्षक भाई सुधीर का संयुक्त परिवार है। ये लोग ठाकुर रसिक बिहारी मंदिर की देखरेख भी करते हैं। मंदिर से जुड़ा मकान है। शनिवार की सुबह सुनील किसी काम से चले गए थे।
विज्ञापन
पत्नी पूनम बेटी तृप्ति के साथ सिलाई सीखने चौडगरा चली गई थी। भाई सुधीर इंटर कालेज में पढ़ाने गए थे। करीब पौने एक बजे पूनम घर लौटकर आईं तो देखा दूसरी मंजिल के कमरे का ताला टूटा था। बंदर आंगन में बिखरे सामान के साथ खेल रहे थे। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए।
कमरे में रखी दो अलमारियों के लॉकर टूटे मिले। पूनम ने बताया कि अलमारी से 1500 रुपये, सोने के मंगलसूत्र, सात कील, बेंदी, झुमकी, चांदी के रसिक बिहारी के जेवर चोरी हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
19- शिवराजपुर गांव में चोरी के बाद टूटा अलमारी का लॉकर।
सुपरवाइजर समेत दो के घरों में चोरी
एक घर में दिनदहाड़े चोर समेत ले गए हजारों का माल