फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   स्वॉट टीम ने टैंकर से तेल चोरी करते ढाबा मालिक को पकड़ा

स्वॉट टीम ने टैंकर से तेल चोरी करते ढाबा मालिक को पकड़ा

Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्वॉट टीम ने टैंकर से तेल चोरी करते ढाबा मालिक को पकड़ा
औंग (फतेहपुर)। आशापुर हाईवे पर गुरुवार की रात स्वॉट टीम ने एक ढाबे में तेल टैंकर से अवैध तरीके से खरीदा केरोसिन ऑयल बरामद किया। ढाबा संचालक व उसके बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा। पूर्ति निरीक्षक ने जांच की है। डीएम की संस्तुति के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के आशापुर हाईवे पर स्थित एक ढाबे में गुरुवार की रात स्वॉट टीम प्रभारी अमित पांडेय ने टीम के साथ छापा मारा। ढाबे से दो जरीकेन में करीब तीन सौ लीटर केेरोसिन ऑयल बरामद हुआ। टीम ने ढाबा संचालक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर औंग थाने की पुलिस को सौंपा। सूचना मिलने पर एसपी कैलाश सिंह ने शुक्रवार
विज्ञापन


की सुबह मामले में लिखापढ़ी के बारे में एसओ से पूछताछ की। एसओ से सही जवाब न मिलने पर फटकार लगाई। उसके बाद इलाकाई पुलिस हरकत में आई। बिंदकी एसडीएम को मामले की सूचना दी। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मनोज उत्तम की जांच में केरोसिन होना सामने आया। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed