फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हाईस्कूल छात्रा का बोलेरो सवारों ने अगवा किया

हाईस्कूल छात्रा का बोलेरो सवारों ने अगवा किया

Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल छात्रा का बोलेरो सवारों ने अगवा किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गाजीपुर (फतेहपुर)। घर से स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा को सफेद बोलेरो सवार लोग ंमंगलवार सुबह करीब दस बजे अगवा कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे बाद छात्रा टेपों से अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजनों ने होश आने पर रिपोर्ट कराने की बात कही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।


गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी कस्बे के एक इंटर कालेज की छात्रा है। वह पैदल स्कूल पढ़ने को जा रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास करीब साढ़े दस बजे बेटी ने मोबाइल पर सूचना दी कि बोलेरो सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद बेटी का फोन बंद हो गया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस को परिजनों ने खबर दी कि वह टेंपो से घर आ गई है।
विज्ञापन


एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को थाने बुलाया गया है। उनके आने पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के शहर किसी काम से जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed