फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिला सफाई कर्मी को पीटने पर हंगामा

महिला सफाई कर्मी को पीटने पर हंगामा

Sat, 20 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
महिला सफाई कर्मी को पीटने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिंदकी (फतेहपुर)। नगर के मीरखपुर माोहल्ले में काम रही महिला सफाई कर्मी की एक युवक ने कहासुनी के बाद पिटाई कर दी। इससे नगर पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों में आक्रोश फैल गया। पालिका में हंगामा काटते हुए सभी लोग कामकाज बंद कर कोतवाली जा धमके। यहां कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला कर्मी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।


नगर पालिका परिषद में तैनात महिला कर्मचारी कमलादेवी की ड्यूटी मीरखपुर मोहल्ले में लगी है। शनिवार को सुबह वह सफाई करने गई थी। तभी गुमटी में परचून की दुकान चलाने वाले रवि कुमार से सफाई करने को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। सभी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जहां-तहां काम रोक दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed