फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बैंक के अंदर महिला से 25 हजार छीने

बैंक के अंदर महिला से 25 हजार छीने

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बैंक के अंदर महिला से 25 हजार छीने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धाता (फतेहपुर)। बड़ौदा ग्रामीण बैंक के अंदर एक महिला से 25 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। बैंक में सुरक्षाकर्मी न होने का फायदा बदमाशों ने उठाया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी का चेहरा दिखा है।

धाता थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी रमेश चंद्र की पत्नी मनु देवी का बड़ौदा ग्रामीण बैंक अढ़ौली में खाता है। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैंक से रुपये निकालने पहुंची। बैंक में उसे एक युवक मिला। उसकी सहायता से महिला ने विड्राल भरा और रुपये निकाले। महिला ने बताया कि वह पास बुक पर्स में रख रही थी तभी हाथ से रुपयों की गड्डी छीनकर युवक भाग गया। उसने पीछा किया तो बाइक में साथी के साथ कौशांबी की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


इधर, महिला की चीख पुकार से भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ सुभाष यादव पहुंचे और बैंक प्रबंधक पीटी कमल से मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में रुपये छीनने वाले युवक का चेहरा दिखा है। पुलिस ने पीड़िता को थाने में तहरीर देने के लिए बुलाया। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला टप्पेबाजी का है। आरोपी कौशांबी जिले की तरफ भागे हैं। उनके कौशांबी के होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन पहले बैंक के पास हुई थी छिनैती
छह दिन पहले धाता थाने के परिसिद्धपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह अढ़ौली बैंक से 17 हजार रुपये निकाल कर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो लोग नकदी छीनकर भाग निकले थे। पुलिस उस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार घटनाएं होने से किसी गैंग के सक्रिय होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed